{"_id":"592334664f1c1bd208536225","slug":"death-of-father-daughter-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता-पुत्री की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता-पुत्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 23 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में रविवार रात कार से बिजनौर से चांदपुर जा रहे पिता व पुत्री की गांव लखीवाला के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शोक में चांदपुर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
रविवार रात नगर के मोहल्ला कटकुई निवासी बशीरूल हसन सिब्तेन रिजवी (52) अपने परिवार के साथ अपनी कार से बिजनौर से चांदपुर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चांदपुर-बिजनौर रोड पर गांव लखीवाला के पास सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम में अनियंत्रित होकर कार में जा घुसी। कार की अगली सीट पर बैठे पिता बशीरूल हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। सात वर्षीय पुत्री आफसिया फात्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटा अबुजर (16), इलशीया (12) , बशीरूल की पत्नी हिना (45) भी कार में सवार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बशीरूल हसन को बिजनौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई थीं। कार चालक मौके से फरार हो गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार दोपहर को जनाजे में नगर के बड़ी संख्या में संभ्रांत लोग शामिल हुए। आसपास के दुकानदारों ने दोपहर तक अपनी दुकान बंद रखीं। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक हादसे के बाद बिना किसी कार्रवाई के मृतकों के परिजन दोनों शवों को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
स्कूटी सवार घायल
रेहड़। गांव मच्छमार निवासी डालचंद स्कूटी से जसपुर गया था। घर लौटते समय वह जैसे ही वह बादीगढ़ चौराहे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।