{"_id":"61f825dca4cbc176c9450f96","slug":"death-of-another-corona-infected-bijnor-news-mrt5753473136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध सांस का रोगी था। जनवरी में पिछले सात दिन में ही कोरोना से संक्रमित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना के मरीजों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार को जिले में 158 मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना के अब 853 सक्रिय मामले हैं।
रविवार को जिले में कोरोना के 100 मरीज मिले थे। सोमवार को 1272 मरीजों की रिपोर्ट आई जिसमें 158 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण का दर करीब साढ़े 12 प्रतिशत रहा। पुलिस, स्वास्थ्य और बैंक कर्मचारी लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मौत हुई है। वृद्ध की आयु 72 साल थी और वह सांस का रोगी था। उसे उपचार के लिए 25 जनवरी को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में उसे कोरोना की पुष्टि हुई थी।
तीसरी लहर में कोरोना में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सभी की आयु 60 साल से अधिक थी। सभी बीपी, शुगर या सांस के मरीज थे। कोरोना से बचाव के लिए बुजुर्गों व बच्चों के लिए विशेष रूप से सचेत किया जा रहा है, फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को 128 पुराने रोगियों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
60 साल से ज्यादा आयु के 14 मरीज
सोमवार को संक्रमित मिले 158 मरीजों में से 14 लोगों की आयु 60 साल से अधिक है। इन लोगों के परिजनों को विभाग की टीम ने विशेष रूप से सचेत किया है। इनका ब्लड प्रेशर, शुगर आदि नियंत्रण में रखने की सलाह दी गई है।
रोगों को रखें नियंत्रण में
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार कोरोना से बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को खासतौर से बचकर रहना है। सभी अपने रक्तचाप और शुगर को नियंत्रित रखें।