{"_id":"62ab6ba964a86071f118cd74","slug":"death-of-a-young-man-living-in-nanihal-by-strangulation-bijnor-news-mrt5931590192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में रह रहे युवक की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में रह रहे युवक की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
नूरपुर के गांव ढेली अहीर में युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते एएसपी ग्रामीण रामअर्ज
- फोटो : BIJNOR
ननिहाल में रह रहे युवक की गला घोंटकर हत्या
नूरपुर (बिजनौर)। ननिहाल में रह रहे एक युवक की हत्या कर दी गई, उसका शव घर में ही पड़ा मिला। गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
चांदपुर क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी जयवीर (25) गांव ढेली अहीर में अपने नाना के घर रहता था। युवक के नाना महेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार रात में जयवीर घर में सोया हुआ था। करीब एक बजे आहट होने पर उसकी आंख खुलीं तो देखा कि गांव का ही छोटू पुत्र हरि सिंह दरवाजे से निकलकर भाग रहा है। उसने जब जयवीर के पास पहुंचकर देखा तो उसके गले में गमछा बंधा था और वह बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे नूरपुर पीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मृतक के नाना महेंद्र सिंह की तहरीर पर छोटू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार सुबह एएसपी ग्रामीण रामअर्ज व सीओ सुनीता दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आठ माह पहले ही हुई थी युवक की शादी
जयवीर सिंह बचपन से ही अपने नाना-नानी के पास गांव ढेली अहीर में रहता था। करीब आठ माह पहले नाना ने ही उसकी शादी की थी। कुछ माह पहले उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। ग्रामीणों की मानें तो पत्नी के जाने के बाद से जयवीर काफी शराब पीने लगा था। बुधवार की रात उसकी हत्या हो गई। परिजनों ने गांव के ही छोटू पर हत्या का आरोप लगाया है। अकेले छोटू द्वारा जयवीर की हत्या करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों के अनुसार जयवीर काफी हृष्ट पुष्ट था, अकेले व्यक्ति द्वारा गला घोंटकर उसकी हत्या करना संभव नहीं है। पुलिस की जांच में भी कई सवाल हैं। परिजनों के अनुसार जयवीर के गले में गमछा कसा हुआ था, जबकि उसके गले पर जो निशान बना है वह रस्सी का लगता है। इसके अलावा जब जयवीर की हत्या हुई तो पास में ही सो रहे अन्य परिजनों को पता क्यों नही लगा? ऐसे कई सवाल हैं, जिन पर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही। शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिस वजह से आत्महत्या किया जाना पुख्ता हो रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
- राम अर्ज, एएसपी देहात

नूरपुर के गांव ढेली अहीर में युवक की हत्या के बाद जांच करते एएसपी ग्रामीण रामअर्ज।- फोटो : BIJNOR