{"_id":"624b39efb7d1e11bc37c4233","slug":"death-of-a-young-man-dead-body-found-in-the-field-bijnor-news-mrt583184639","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, खेत में मिला शव
विज्ञापन
नगीना के ग्राम पखनपुर के जंगल में युवक का शव मिलने पर मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
युवक की मौत, खेत में मिला शव
नगीना। गांव निजामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। युवक रविवार शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था और रात भर घर नहीं लौटा। तलाश करने पर सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर देवसी उर्फ पखनपुर निवासी हरि सिंह का 18 वर्षीय बेटा शिवा रविवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर घर से निकला। उसके पास किसी का फोन भी आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कुछ ग्रामीणों की निगाह एक खेत में पड़े शिवा के शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सुमित शुक्ला और थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई।
सीओ का कहना है कि युवक के चाचा विजयपाल ने पुलिस को बताया है कि उसका भतीजा शिवा दर्द निवारक दवाई लेता था। हो सकता है दवाई का अत्यधिक सेवन करने से उसकी मौत हो गई हो। शिवा तीन बहनों का इकलौता भाई था। इससे पहले शिवा के बड़े भाई की कई वर्ष पहले दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। शिवा के पिता बाहर काम करते हैं।