{"_id":"68978ce561f18c5fea0383eb","slug":"deadly-attack-on-protesting-against-illegal-liquor-sale-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-157138-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
Sat, 09 Aug 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री का मामला सामने आया है। कच्ची शराब की खेप लेकर गांव में पहुंचने पर विरोध करने वाले युवक के साथ शराब माफिया ने जमकर मारपीट की। लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव भज्जावाला में एक आरोपी अक्सर कच्ची शराब की बिक्री करने के लिए आता है। जोकि शनिवार की शाम को भी वह शराब बेचने के लिए आया। गांव के ही युवक प्रियांश ने उससे शराब बेचने के लिए मना किया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वही शराब बेचने आए युवक ने प्रियांश के साथ मारपीट की।
इसमें सिर में चोट लगने के कारण प्रियांश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका सीएचसी में उपचार कराया गया। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर शराब बिकवाने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर सूत्रों का दावा है कि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कई गांव में कच्ची शराब का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद यह शराब थाना क्षेत्र के गांव सहित जिले में तमाम जगहों पर सप्लाई की जाती है। कच्ची शराब की तमाम शिकायत के बाद भी थाना पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही है।