आत्महत्या या हत्या: इस हालत में मिली जवान बेटे की लाश, परिजन लगा रहे मर्डर का आरोप, जल्द सामने आएगा सच
Bijnor News : बिजनौर में हार्डवेयर की दुकान में एक 22 वर्षीय युवक का फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग स्थित हार्डवेयर की दुकान में एक 22 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी फरहान (22) पुत्र मंसूर जसपुर मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान करता था।
बृहस्पतिवार की देर रात को संदिग्ध परिस्तिथियों में अपनी हार्डवेयर की दुकान पर बनी दुछती में तार के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतार कर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पाप का घड़ा फूटा: रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, किसान से मांगी थी 20 हजार की घूस, जाल में ऐसे फंसा लेखपाल
आसपास के दुकानदारों के अनुसार, युवक ने शाम करीब पांच बजे के समय दुकान पर सामान भी उतरवाकर रखवाया था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई उसे दुकान पर देखने के लिए आए, जहां वह दुकान में तार के फंदे में लटका मिला। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: पिता बना हैवान: एयरफोर्स कर्मी ने बेटी के साथ की घिनौनी करतूत, लाडली ने आहत होकर दी जान, सदमे में पीड़ित मां