{"_id":"5e29e1fb8ebc3e4b2736d65f","slug":"dead-body-of-unknown-person-found-from-shop-nazibabad-news-mrt4654165143","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दुकान से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दुकान से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन
नजीबाबाद के आजाद चौक पर शव को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन दुकान से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
नजीबाबाद, जलालाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर से पूर्व आजाद चौक पर एक निर्माणाधीन दुकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
आजाद चौक क्षेत्र में नजीबाबाद निवासी गुलाम हुसैन की एक दुकान और मकान का निर्माण किया जा रहा है। कई महीनों से निर्माण कार्य रुका हुआ है। निर्माणाधीन दुकान में शटर नहीं हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार आए लोगों ने दुकान में शव देखा। युवक के शव के पास में खून पड़ा था। उसकी जैकेट टंगी हुई थी। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का अनुमान का है कि अज्ञात युवक के सिर का भाग जानवरों ने खा लिया। युवक ने ग्रे कलर की जर्सी और कत्थई पेंट पहने हुए हैं। पास में ही काले रंग के जूते पडे़ थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि युवक की शनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास कराए जा रहे हैं।