फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of a youth found in an empty plot

Bijnor News: खाली प्लॉट में युवक का शव मिला

Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in an empty plot
स्योहारा। सहसपुर कस्बे के मोहल्ला सरायकला में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह डायल-112 पर सूचना मिली कि मोहल्ला सरायकला निवासी दिलशाद के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी यशदेव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मृतक की पहचान मोहल्ला शेखान निवासी 25 वर्षीय शहनाबाज पुत्र जाहिद के रूप में हुई। शव के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन और अन्य सामग्री मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे के अत्यधिक सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed