फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Day or night... supply tripped 18 times in 60 minutes

Bijnor News: दिन हो या रात... 60 मिनट में 18 बार आपूर्ति में हुई ट्रिपिंग

Thu, 20 Jun 2024 03:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Day or night... supply tripped 18 times in 60 minutes
जलालाबाद में फाल्ट की समस्या दूर करने में विद्युतकर्मियों की मदद करते क्षेत्रवासी।
जिले में बिजली कटौती को लेकर मचा चौतरफा हाहाकार
विज्ञापन


-भरत विहार फीडर खराब होने से चार घंटे की हुई कटौती



- 37212 उपभोक्ता बिजनौर शहर

-25 -25 केवीए के दो बिजलीघर

- 40 केवीए के बिजलीघर की जरूरत
- 9000 वोल्टेज चल रहे 11 केवी की लाइन में




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनपद में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह है कि दिन व रात में एक घंटा यानी 60 मिनट में करीब 18 बार ट्रिपिंग हो रही है। उधर, भरत विहार फीडर की लाइन में कमी आने से रात में चार घंटे से ज्यादा बिजली कटौती हुई।


जिला मुख्यालय पर 40 केवी की जरूरत
जिला मुख्यालय बिजनौर पर बढ़ती आबादी से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। गर्मी के सीजन में बिजली मांग बढ़ने से बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं। शहर में 37 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को बुखारा, आवास विकास 25-25 केवी की क्षमता के बिजलीघरों से आपूर्ति हो रही है। लोड ज्यादा होने से उप विद्युत केंद्र ही नहीं 132 केवी बिजलीघर लोड ज्यादा आ रहा है। अफसरों के अनुसार शहर के इन उपभोक्ताओं अच्छी आपूर्ति के लिए 20-20 केवी क्षमता के बिजलीघरों की जरूरत है।
विज्ञापन


-बिजनौर डिवीजन में उपभोक्ता
बिजनौर शहर में 37212 उपभोक्ता
ग्रामीण क्षेत्र में 32105 उपभोक्ता
निजी नलकूप 5668 उपभोक्ता
----
-हाईटेंशन लाइन में 9000 वोल्टेज, एलटी उपभोक्ता मिल 180 वोल्टेज
लोड अधिक बढ़ने से जहां शहर व देहात के बिजलीघर ओवरलोडिंग से जूझ रहे हैं, वहीं आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या बन रही है। विभागीय अफसरों के अनुसार लोड बढ़ने से 11 हजार की लाइन में नौ हजार और एलटी यानी 440 वोल्टेज की लाइन में 150 से 180 वोल्टेज चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा ने फिर गुल की बिजली आपूर्ति
मंगलवार को दिनभर तेज हवा चलने से बिजली कटौती बहुत रही थी। बुधवार को भी दोपहर तक गर्मी होने से लोड अधिक के चलते कटौती और आपूर्ति में ट्रिपिंग बहुत हुई। शाम पांच तेज हवा आने से आपूर्ति बाधित हुई। परंतु हवा से मौसम में गर्मी से राहत दिखाई दी।

ओवरलोडिंग हो रही समस्या
भीषण गर्मी में बिजली की मांग ज्यादा होने से लोड बढ़ गया। तेज हवा से आपूर्ति बाधित हुई है। शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का पूरा प्रयास है। इसके लिए फील्ड स्टाफ, जेई, एसडीओ व स्वयं नजर बनाएं हुए हैं। - अजय कुमार कैम, अधिशासी अभियंता






केबल फुंका, कई घंटे रही बिजली कटौती
हल्दौर। बुधवार चार बजे नगर के मोहल्ला रहीसान स्थित पटवा चौक पर एलटी लाइन का केबल टूटकर सड़क पर गिर गया। धमाकों के साथ आग की लपटे उठती रही। तार टूटने से वहां भगदड़ मच गई। मोहल्ले वासियों के अनुसार इस लाइन पर दो फैक्ट्री स्थित है, जिनके लोड के चलते आएदिन ऐसी घटना होती है। केबल जलने से 24 घंटे में 4 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed