फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters will touch the sky if they get the right

इनरव्हील क्लब की ओर से छात्राओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Daughters will touch the sky if they get the right
नजीबाबाद में इनरव्हील क्लब के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
हक मिले तो बेटियां छुएंगी आसमां
विज्ञापन

नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब द्वारा छात्राओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने छात्राओं ने कहा कि समाज में बराबरी का हक मिले तो बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी उपलब्धियों का आसमां छुएंगी। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए उन्हें सुरक्षित माहौल की आवश्यकता है।
मोहल्ला मजीदगंज में क्लब की अध्यक्ष रमा शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित जीवन के प्रति छात्राओं के मन की बात कार्यक्रम में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की छात्रा खुशबू ने कहा कि अगर परिवार व समाज में बेटा-बेटी को समान अधिकार मिले तो बेटियां अपने अभिभावकों का मान बढ़ा सकेंगी। छात्रा सुमायला परवीन ने कहा कि बेटियां बेहतर समाज का निर्माण करने अहम भूमिका निभाती है, लेकिन बेटियों को आज भी कई बंदिशों का सामना करना पड़ता है। छात्रा गीता चौहान ने बेटियों को समाज में सुरक्षित माहौल देने की बात कही।
विज्ञापन

क्लब की ओर से कार्यक्रम अपने विचार रखने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में रश्मि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, मीरा मित्तल, डा. पुष्पलता इंदु, इंदु गुप्ता, उमा शर्मा, सीमा कपूर, नीतू अग्रवाल, सुदेश गुप्ता, गीतिका अग्रवाल, नीरू तागरा, पुष्पा पाठक, सुमन मिश्रा, उमा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed