फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters once again ahead of sons in UP board

Bijnor News: बिजनौर- जिले का यूपी बोर्ड का परीक्षाफल रहा 84.80 प्रतिशत

Wed, 26 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Daughters once again ahead of sons in UP board
बिजनौर में इंटर की टॉपर इं​शिका राजपूत को मिठाई ​खिलाते परिजन।
- हाईस्कूल व इंटर की जिला टापर बनी छात्राएं
विज्ञापन

- मेरिट सूची में सरस्वती विद्या मंदिर एवं सेंटमैरी स्कूलों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 91291 छात्र छात्राओं में से 77571 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जनपद का कुल परीक्षाफल 84.80 प्रतिशत है। इसमें हाईस्कूल का परीक्षाफल 87.37 प्रतिशत तथा इंटर का परीक्षाफल 82.23 प्रतिशत है। हाई स्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अफजलगढ़ की छात्रा शीतल कुमारी ने 96.67 प्रतिशत अंक तथा इंटर में रिखीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मौंढिया की छात्रा इशिका राजपूत ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टाप किया है।
जनपद में यूपी बोर्ड के 383 विद्यालयों में हाईस्कूल के 51343 छात्र छात्राएं तथा इंटर के 45445 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 48713 छात्र छात्राओं तथा इंटर के 42578 छात्र छात्राओं ने वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा दी। इसमें हाईस्कूल में 42559 छात्र छात्राएं तथा इंटर के 35012 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल का परीक्षाफल 87.37 प्रतिशत तथा इंटर का परीक्षाफल 82.23 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अफजलगढ़ की छात्रा शीतल कुमारी 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया। इंटर परीक्षा में रिखीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मौंढिया की छात्रा इशिका राजपूत 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टापर रही। छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। हाईस्कूल जिला टापर के सभी 06 विषयों तथा इंटर के जिला टापर के सभी पांच विषयों में विशेष योग्यता अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरिट में बेटियों का दबदबा, आगे निकलने की रही होड़

जिला मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा है। हाईस्कूल की जिला मेरिट सूची में 21 छात्र छात्राएं है। इनमें 09 छात्राएं तथा 12 छात्र है। इंटर की मेरिट सूची में 15 छात्र छात्राएं है। इनमें 10 छात्राएं है। केवल 05 छात्र है। टाप टेन सूची में छात्र छात्राओं में आगे निकलने की होड़ लगी रही। हाईस्कूल की मेरिट सूची में दूसरे स्थान, पांचवें तथा सातवें स्थान पर 02-02 छात्र है। छठे स्थान पर 03 छात्र है। जबकि आठवें व नौवें स्थान पर सबसे अधिक 04-04 छात्र है। पहले, तीसरे, चौथे तथा दसवें स्थान पर 01-01 छात्र है। इंटर की टाप टेन मेरिट सूची में छठे स्थान पर 04 छात्र तथा नौवें तथा दसवें स्थान पर 02-02 छात्र है। बाकी स्थान पर 01-01 छात्र है। मेरिट में विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राएं अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed