{"_id":"62795b9cf5bd3179504dc6cb","slug":"daughter-dies-due-to-drowning-in-ganga-mother-saved-bijnor-news-mrt587923872","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से बेटी की मौत, मां को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से बेटी की मौत, मां को बचाया
विज्ञापन

बेगावाला/बिजनौर। खेत से चारा लेकर लौट रही मां बेटी पैदल पार करते हुए डूब गईं। गांव वालों ने मां को बचा लिया जबकि उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई। गंगा में काफी दूर गोताखोरों ने युवती के शव को निकाल लिया।
सोमवार की शाम रावली के रहने वाले विकास की पत्नी सुरेशना और उसकी बेटी आशा (18) गंगा के पार स्थित खेत से चारा लेने के लिए गईं थीड्ड। खेत से लौटते हुए मां और बेटी पैदल ही गंगा पार कर रहीं थी, तभी तेज बहाव में दोनों बहने लगीं। बहते हुए महिला ने शोर मचाया जिस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने महिला को बचा लिया, जबकि उसकी बेटी तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों ने बेटी आशा को काफी देर तलाश करने के बाद ढूंढ लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर मंडावर थाना प्रभारी भी पहुंचे उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिसके चलते पुलिस लौट गई।