{"_id":"646127b5931e23fe5f0da228","slug":"daksh-anya-nishtha-in-10th-and-akshit-became-district-toppers-in-12th-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-3172-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दसवीं में दक्ष, आन्या, निष्ठा एवं बारहवीं में अक्षित बना जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दसवीं में दक्ष, आन्या, निष्ठा एवं बारहवीं में अक्षित बना जिला टॉपर
Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 14 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
- परीक्षाफल देखकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं
- मेधावियों ने सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आईसीएसई दसवीं एवं आईएससी बारहवीं का परीक्षाफल रविवार शाम को घोषित हुआ। परीक्षाफल देखकर व अच्छे अंक प्राप्त करने की खुशी में छात्र-छात्राएं झूम उठे। दसवीं में सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र दक्ष चौधरी, आन्या मित्तल एवं सेंट मेरी स्कूल नगीना की छात्रा निष्ठा भारद्वाज ने संयुक्त रूप से 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा सेंटमेरी स्कूल बिजनौर की छात्रा सृष्टि सिंह व सेंटमेरी स्कूल हल्दौर के छात्र हर्ष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 98.8 -98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र प्रिंस राज ने 98.6, सेंटमेरी स्कूल नजीबाबाद के छात्र तनिष्क धीमान 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
आईएससी बारहवीं की परीक्षा में सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र अक्षित सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल समेत जनपद में प्रथम स्थान पाया। सेंटमेरी स्कूल नजीबाबाद की छात्रा खुशी छाबड़ा ने 96.0 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में दूसरा और सेंटमेरी स्कूल नजीबाबाद के छात्र मयंक प्रताप सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
-12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
अक्षित सिंह - 97 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
खुशी छाबड़ा - 96.0 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद
मयंक प्रताप सिंह - 94.8 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद
कीर्तिका - 94.75 प्रतिशत - सेंटमेरी स्कूल बिजनौर
-- --
आईसीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम की सूची
दक्ष चौधरी - 99 प्रतिशत - सेंटमेरीज बिजनौर
आन्या मित्तल - 99 प्रतिशत - सेंटमेरी स्कूल बिजनौर
निष्ठा भारद्वाज - 99 प्रतिशत - सेंटमेरी स्कूल नगीना
सृष्टि सिंह - 98.8 प्रतिशत - सेंटमेरी स्कूल बिजनौर
हर्ष प्रताप सिंह - 98.8 प्रतिशत - सैंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल हल्दौर
प्रिंस राज - 98.6 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल बिजनौर
तनिष्क धीमान - 98.6 प्रतिशत - सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद
- अक्षित का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना
बिजनौर शहर व मूल निवास ग्राम मंसूरपुर मुजफ्फरनगर के निवासी विवेक राठी के पुत्र व बारहवीं के जिला टॉपर अक्षित सिंह का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है। अक्षित ने बताया कि वह एक साल तैयारी के लिए छोड़ेंगे और इन दिनों में जेईई की तैयारी करेंगे। उन्होंने अपने जूनियर छात्रों को संदेश दिए कि पढ़ाई पूरे साल ध्यान केंद्रित कर व मनलगाकर करें, तो सफलता निश्चित मिलती है। बताया कि वह जब पढ़ने बैठते थे तो फिर जो याद करने का लक्ष्य रखते थे उसे पूरा करके ही उठते थे। आगे भी मन व ध्यान लगाकर ही पढ़ाई कर रहे हैं।
- आन्या आईएएस व दक्ष बनना चाहते आईआईटी इंजीनियर
दसवीं की छात्रा व गीता नगरी निवासी अमित मित्तल की पुत्री आन्या मित्तल का कहना है कि उन्हें मेहनत पर पूरा भरोसा था, लेकिन प्रथम स्थान पाकर बहुत खुशी मिल रही है। वह आगे पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती है। उसे ही लक्ष्य मानकर वह पढ़ाई कर रही है। उन्हें किताबें पढ़ने का शौक है। वह सोशल मीडिया से पूर्णत: दूर रही है। मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई की जरूरत के लिए किया है। दसवीं में जिला टॉपर दक्ष चौधरी पुत्री त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूर्ण कर आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह स्कूल समय के अलावा घर पर रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करते थे। वह पढ़ाई को बोझ न समझकर शांत मन से पढ़ाई करते हैं। उन्हें पढ़ाई व किक्रेट खेलना अच्छा लगता है। पढ़ाई परिजन पूरा सहयोग करते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया।