फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dak Kanwar broken, Kanwariyas beat up scooter riding youths

Bijnor News: डाक कांवड़ खंडित, कांवड़ियों ने स्कूटी सवार युवकों को पीटा

Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwar broken, Kanwariyas beat up scooter riding youths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर जा रहे बरेली के कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूटी सवार दो युवकों को जमकर पीटा। पुलिस ने एक घंटा मान मनौव्वल कर गंगाजल उपलब्ध कराकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

बरेली के धनेटा फाटक क्षेत्र के 40 डाक कांवड़ियों का दल हरिद्वार से कांवड़ लेकर बरेली के लिए रवाना हुआ। एक बड़े वाहन और दर्जन भर बाइक पर सवार कांवड़िये कांवड़ के साथ नजीबाबाद के समीपुर बाइपास मार्ग से पुकार टॉकीज होकर जा रहे थे। पुकार टॉकीज पेट्रोल पंप के निकट एक स्कूटी सवार से कांवड़ खंडित हो गई।
विज्ञापन




इससे गुस्साए कांवड़ियों ने स्कूटी सवार युवकों को जमकर पीटा। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार, उप निरीक्षक सौरभ सिंह, महेंद्र नागर, राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शिव भोला डाक कांवड़ यात्रा दल धनेटा के कांवड़ियों हरपाल सिंह, वीरेंद्र, नेत्रपाल, लाल प्रसाद, देवदत्त, रिंकू, सूरज, अमरपाल, करन सिंह और सनी ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने समझा कर उन्हें शांत किया। बाद में पुलिस ने गंगाजल उपलब्ध कराकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed