{"_id":"611174438ebc3e7d231b9a4c","slug":"cycle-track-will-be-built-in-the-exhibition-ground-bijnor-news-mrt5511969192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी मैदान में बनेगा साइकिल ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी मैदान में बनेगा साइकिल ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शनी मैदान में बनेगा साइकिल ट्रैक
बिजनौर। नगर पालिका द्वारा प्रदर्शनी मैदान में साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। साइकिलिंग का शौक रखने वाले लोग यहां पर सुबह-शाम साइकिलिंग कर सकेंगे। साइकिलिंग का शौक पूरा करने के लिए सड़कों पर वाहनों के बीच नहीं जाना होगा। डीएम उमेश मिश्रा ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासन और प्रशासनिक अफसरों को प्रस्ताव बनाकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोगाें में साइकिलिंग का रुझान बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि कई अफसर व कर्मचारी भी सुबह के समय साइकिलिंग करते हैं। युवा वर्ग का रुझान बाइकों के साथ-साथ साइकिलिंग की ओर भी बढ़ा है। इसका शौक रखने वाले बैराज रोड या नजीबाबाद रोड पर ही साइकिलिंग करते हैं। यहां वे बड़े वाहनों के बीच साइकिल दौड़ाते हैं। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में साइकिल चलाने की अनुमति नहीं है। जिले में कहीं पर भी साइकिल ट्रैक नहीं बना है। अब नगर पालिका द्वारा प्रदर्शनी मैदान में साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी की जा रही है।
प्रदर्शनी मैदान शहर के बीचों बीच स्थित है और यह काफी बड़ा है। यहां पर सुबह के समय काफी लोग घूमने के लिए भी आते हैं। यहां पर साइकिल ट्रैक आराम से बन सकता है। साइकिल ट्रैक बनाने के लिए डीएम उमेश मिश्रा ने नगर पालिका के अफसरों को साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनी मैदान में साइकिल ट्रैक बनने से एक चक्कर में ही काफी लंबा फासला तय किया जा सकता है। यहां साइकिलिंग करने में किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं रहेगा। युवा से लेकर बच्चे तक यहां पर साइकिलिंग कर सकते हैं और स्कूल भी कई तरह की प्रतियोगिता करा सकते हैं।
विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड शहर में ऐसी जगह हैं, जहां सुरक्षित तरीके से लोग साइकिलिंग कर सकते हैं। यहां साइकिल ट्रैक बनवाने के लिए नगर पालिका और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। यहां शीघ्र काम कराया जाएगा और इसे साइकिल ट्रैक के रूप में विकसित किया जाएगा - उमेश मिश्रा, डीएम