फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cut trees from custodian land

कस्टोडियन की भूमि से पेड़ काटे

Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cut trees from custodian land
कस्टोडियन की भूमि से पेड़ काटे
विज्ञापन

नहटौर। गांव सिकंदरपुर में कस्टोडियन की भूमि से चोरी छिपे आम व जामुन के पेड़ काटने की सूचना पर राजस्व विभाग व वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इन्हें देखकर अफरा-तफरी मच गई। कटे हुए पेड़ों को ग्राम प्रधान व कई ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया।

गांव सिकंदरपुर में करीब 35 बीघा भूमि कस्टोडियन की है। बताया जाता है कि उक्त भूमि के मालिक पाकिस्तान चले गए। इसके बाद भूमि कस्टोडियन हो गई। गांव के ही कई लोगों ने उक्त भूमि पर काबिज हो गए। इसमें खेती की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने चोरी छिपे इस भूमि में लगे आम व जामुन के पेड़ काट लिए। कस्टोडियन की भूमि से पेड़ काटने की सूचना पर हल्का लेखपाल महमूद हसन व वन कर्मी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। इन्हें देखकर अफरा तफरी मच गई। पेड़ काट रहे मजदूर भाग खड़े हुए। हल्का लेखपाल महमूद हसन ने बताया कि कटे हुए पेड़ ग्राम प्रधान व कई ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। वन रेंजर एसके मठपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed