{"_id":"587d099f4f1c1b700defeec3","slug":"current-the-young-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट ने युवक की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट ने युवक की जान ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
शिवाला में करंट से युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के शिवाला कलां के गांव शिवाला खुर्द में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह जंगल में शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव शिवाला खुर्द निवासी शोएब (23) के रूप में हुई। हाईटेंशन लाइन के लटके पड़े तार की चपेट में आकर शव बुरी तरह से झुलस गया था। शोएब की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मोईन ने बताया कि शोएब रविवार की रात किसी समय घर से गया था। घटनास्थल पर वह कैसे पहुंचा यह बात समझ नहीं आ रही है। पुलिस ने मोईन द्वारा दी गई तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।