{"_id":"582f48974f1c1b55369016ab","slug":"current-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में मुरादाबाद के गांव रफायतपुर निवासी 43 वर्षीय लज्जावती पत्नी राम सिंह शुक्रवार शाम गांव रहनी के पास अपने खेत पर आई थीं। अचानक वहां से गुजर रहा एचटी लाइन का तार टूटकर लज्जावती के ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आकर लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई। तार टूटने के कुछ ही सेकेंड में बिजली चली गई। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतका के परिजनों को दी। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह जर्जर तार हैं। वहीं मंडावर में गांव इनामपुरा में विद्युत पोल टूटने से दो संविदा कर्मी लाइनमैन घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शुक्रवार दोपहर गांव इनामपुरा में संजय और राजवीर विद्युत पोल से नीचे लटके तार सहीं करने गए थे। विद्युत पोल लोहे का था। संजय तार सहीं करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। संजय तार सहीं करके जैसी ही पोल से नीचे उतरा तो पोल नीचे से गला होने के कारण टूट गया। इससे संजय के पैर में चोट लग गई और पास में खड़ा दूसरे लाइनमैन राजवीर के सिर में पोल लगने से उसके सिर में चोट लग गई। चिकित्सकों ने बताया कि राजवीर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन