{"_id":"63a89573ac464b5ba64db061","slug":"cultural-programs-flourish-in-kumudavali-festival-nazibabad-news-mrt6192776175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव, मनोहारी प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव, मनोहारी प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन
नजीबाबाद के आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुती देतें विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कुमुदावली समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं के मनोहारी प्रस्तुतियों ने खूब वाह वाही लूटी।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सभागार में सांस्कृतिक समारोह कुमुदावली का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारिकेश चीनी मिल के उपाध्यक्ष एनके खेतान ने प्रबंधक एसएस शेखावत एवं प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने संस्कृति वंदना और नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्री प्राइमरी विभाग के विद्यार्थियों ने देश-विदेश का फैशन दिखाते हुए रैम वॉक किया दर्शकों का दिल जीत लिया। म्यूजिकल बीट्स पर विद्यार्थियों ने नृत्य और जल जीवन है विषय पर मनोहारी प्रस्तुति दी।
डोला शीर्षक पर आधारित रूहेलखंडी समूह नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने लोक संस्कृति से रूबरू कराया। समारोह में विंग्स टु फ्लाई शीर्षक पर आधारित परिलोक का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर भारत की अखंडता और एकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों और कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।