{"_id":"617c3275dea7be1dcb6d7af7","slug":"crushing-started-in-bilai-mill-bijnor-news-mrt562851498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल में पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल में पेराई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलाई मिल में पेराई शुरू
हल्दौर। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बिलाई में यूनिट हेड अजय शर्मा ने मिल की चेन में गन्ने की पूली डालकर पेराई कार्य शुरू कराया। इस अवसर पर मिल के केन यार्ड में लगे तौल कांटे पर बैल बुग्गी में गन्ना लेकर सबसे पहले पहुंचे गांव फड़ियापुर निवासी किसान सतपाल सिंह को सम्मानित किया गया।
बिलाई चीनी मिल में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पूजा पाठ के बाद यूनिट हेड अजय शर्मा ने मिल की चेन में गन्ने की पूली डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल ने क्षेत्र में गन्ने की खरीदारी करने के लिए 94 बाहरी गन्ना क्रय केंद्र स्थापित कराए हैं। इस अवसर पर मिल अधिकारियों ने केन यार्ड में स्थित कांटे पर बैल बुग्गी में गन्ना लादकर सबसे पहले तुलवाने पहुंचे गांव फड़ियापुर निवासी किसान सतपाल सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, एचआर संजय गोयल, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, कपिल त्यागी, पीएन चौहान, पीके सेंगर आदि मौजूद रहे।