फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of farmer cooperative mill started

किसान सहकारी मिल का पेराई सत्र शुरू

Wed, 04 Nov 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of farmer cooperative mill started
नजीबाबाद में बैल को तिलक लगाकर चीनी मिल के तौल कांटे का उद्घाटन करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : NAZIBABAD
किसान सहकारी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। तौल कांटों पर पहली तौल कराने आए किसानों को मिल की ओर से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह की उपस्थिति में पंडित जितेंद्र डबराल ने हवन-पूजन कराया। डीएम रमाकांत पांडेय ने चीनी मिल में बुग्गी तौल कांटे पर पहली गन्ना तौल कराने आए गांव बिजौरी निवासी किसान रोहिताश सिंह और वाहन तौल कांटे पर पहली तौल कराने पहुंचे चंदनपुरा निवासी गुरजीत सिंह को चीनी मिल की ओर से स्मृति चिन्ह और नगद इनाम देकर सम्मानित किया। डीएम ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कंप्यूटराइज तौल कांटों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ.एसएस ढाका, मुख्य लेखाकार पीके तिवारी, चीनी मिल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, राघव प्रताप एडवोकेट, लोकेंद्र सिंह, विनोद परमार, चौ.कुलवीर सिंह, सुनील चौधरी, देवेंद्र सिंह, अतर सिंह, गुरजीत सिंह काका, सुभाष कुमार, मो.रमजान, चीनी मिल प्रशासन के अंजनी कुमार, वीके मिश्र, संजय शर्मा, रामेंद्र सिंह, अजीत यादव, नवीन सोती, महिपाल सिंह, दीपक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 36 गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू
किसान सहकारी चीनी मिल के गेट कांटों के अतिरिक्त गन्ना खरीदने के लिए 36 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर एसएमएस गन्ना पर्ची के माध्यम से तौल शुरू हो गई है। चीनी मिल का विधिवत रूप से पेराई सत्र पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा।

नजीबाबाद चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम और एसपी।

नजीबाबाद चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम और एसपी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद चीनी मिल में वाहन तौल कांटे का उद्घाटन करते डीएम व एसपी।

नजीबाबाद चीनी मिल में वाहन तौल कांटे का उद्घाटन करते डीएम व एसपी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed