फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of Dhampur and Afzalgarh sugar mill starts

धामपुर, अफजलगढ़ चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Dhampur and Afzalgarh sugar mill starts
अफजलगढ़ द्वारिकेश बहादरपुर चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर उदघाटन करते अतिथि। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर और अफजलगढ़ चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर और अफजलगढ़ चीनी मिल के पेराई सत्र का सोमवार दोपहर बाद पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। चीनी मिल अधिकारियों ने सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया।
धामपुर चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ पंडित ब्रज किशोर तिवारी ने पूजा अर्चना के साथ किया। इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेड एमआर खान, महाप्रबंधक (गन्ना) आजाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रशासन) विजय कुमार गुप्ता, बसपा सांसद गिरीश चंद, पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, सभापति गन्ना समिति कुुशलपाल सिंह, डॉक्टर शंकर लाल शर्मा, एससीडीआई अमित पांडेय, सचिव मनोज कुमार कोंट ने पूजन कराया। सबसे पहले गन्ने लदी बैलगाडी लेकर पहुंचे गांव जैतरा निवासी शिवचरन सिंह को तिलक लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद गांव अमखेड़ा निवासी सुधीर कुमार चौहान की ट्रैक्टर ट्रिपलर की पूजा हुई। गन्ना लदे ट्रक लेकर पहुंचे चालक कासिम और गांव बिरामपुर के प्रमोद कुमार का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाकियू ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, भारत भूषण, चेतन सिंह, हरिराज सिंह जाट, विजय जैन, सुरेश सक्सेना, मनोज चौहान, प्रमोद मिश्रा, अनुज चौधरी, पंकज कुमार शर्मा, रनजीत सिंह तरकौलिया, डॉक्टर लोकवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह मोरना, भाकियू के प्रदेश महासचिव रामअवतार सिंह, हरिकांत शर्मा, दिनेश राजपूत, लायक राम, ओपी वर्मा, ओमवीर सिंह, कुलदीप शर्मा, विशेष शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश समूह की बहादरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार को पूजन के साथ शुरू हुआ। पंडित सनातन त्रिपाठी ने पूजन कराया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी, अध्यक्ष सुरेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह, अनिल राठी, मनोज कोंट, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विजयपाल सिंह, अमित पांडेय, नत्थू सिंह, अतुल अग्रवाल, चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एसपी सिंह, आरएस ठाकुर, महेंद्र सिंह, अजय कुमार ढाका, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। मिल में सर्व प्रथम गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसान रामकिशन सैनी भागीजोत, हरिराज सिंह ग्राम अलियारपुर, मनोहर सिंह ग्राम भज्जावाला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed