{"_id":"6215360a07014a4edb218f63","slug":"crpf-asi-injured-in-accident-dies-bijnor-news-mrt577965539","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सीआरपीएफ के एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल सीआरपीएफ के एएसआई की मौत
विज्ञापन
नगीना में सीआरपीएफ के जवान राहुल के शव के अंतिम संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर देते सीआरपीएफ के जवा?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल सीआरपीएफ के एएसआई की मौत
नगीना(बिजनौर)। सड़क हादसे में घायल हुए सीआरपीएफ के एएसआई की मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव नगीना पहुंचा तो आंखें नम हो गई। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में लोगों की काफी भीड़ रही।
देहरादून स्थित हेड क्वार्टर में एएसआई के पद पर कार्यरत नगीना के राहुल विश्नोई की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम सीआरपीएफ के वाहन में जब राहुल का शव उनके घर पहुंचा तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शाम करीब छह बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ विश्नोई सराय स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी स्वर्गीय ओमप्रकाश विश्नोई व महारानी विश्नोई के घर में 30 अगस्त 1981 को जन्म लेने वाले सीआरपीएफ के एएसआई राहुल विश्नोई ने इंटर तक की पढ़ाई नगर के हिंदू इंटर कॉलेज से की तथा बाद में साहू जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद से बीकॉम किया था। वर्तमान में राहुल सीआरपीएफ के देहरादून स्थित हेडक्वार्टर में एएसआई के पद पर कार्यरत था। 12 फरवरी को बाइक से देहरादून जाते हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। राहुल को देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सीआरपीएफ के एएसआई दिवंगत राहुल अपने पीछे अपनी मां महारानी के अलावा अपनी पत्नी ईशा विश्नोई व दो छोटी पुत्रियों 13 वर्षीय टीया, 7 वर्षीय आस्था व 5 वर्षीय पुत्र प्रणव को रोते बिलखते छोड़ गए। अंतिम यात्रा में स्थानीय विधायक मनोज पारस के भाई धर्मेंद्र पारस, अजीत अग्रवाल, नीरज विर्श्नोई, प्रभात चंद गुप्ता, सरफराज अंसारी, शेख परवेज पाशी आदि मौजूद रहे।

नगीना में सीआरपीएफ के जवान राहुल का फाइल फोटो।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन