{"_id":"66d8d741d1dd907a9305c334","slug":"crowd-of-faith-gathered-in-doyaj-fairs-offered-prasad-to-old-baba-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-129986-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दोयज मेलों में उमड़ी आस्था की भीड़, बूढ़े बाबा को अर्पित किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दोयज मेलों में उमड़ी आस्था की भीड़, बूढ़े बाबा को अर्पित किया प्रसाद
विज्ञापन
-जिले में तमाम जगहों पर हुआ दोयज मेले का आयोजन
-बूढ़े बाबा के मठों पर प्रसाद अर्पित कर चर्म रोग से मुक्ति की मंगल कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/हल्दौर। भाद्रपद की द्वितीय तिथि पर जिले में अनेक स्थानों पर दोयज मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में बूढ़े बाबा के मठ पर प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास बूढे बाबा के मंदिर पर प्रचाद चढ़ाने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। उधर हल्दौर के पास पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर बूढ़े बाबा का मठ स्थित है। मान्यता है कि बूढ़े बाबा के मठ पर कागज से निर्मित दाद, फूल आदि चढ़ाने से लोगों का चर्म रोग दूर हो जाता है।
बुधवार को अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद आदि जनपदों से पहुंचे भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर अपनी परिजनों की खुशहाली की कामना की। राजा का ताजपुर में बस स्टैंड के पास, नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा और नूरपुर क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में भी दोयज मेलों का आयोजन किया गया।