{"_id":"669ee273f4d0ea7c090874f4","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-the-pagoda-performed-jalabhishek-with-slogans-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-127349-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयघोष कर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयघोष कर किया जलाभिषेक
विज्ञापन
बिजनौर में सावन के पहले सोमवार को कुटिया कालोनी के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए
-सावन के पहले सोमवार को किया हर हर महादेव का जयघोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर हर हर महादेव का जयघोष किया। साथ ही कई जगह रुद्राभिषेक भी किया गया। जलाभिषेक कर भक्तों ने भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रावण मास की शुरूआत सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई से हो गई है। शहर के कुटिया कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। फूल, बेलपत्र, दूध, अक्षत, चंदन, रोली आदि से भगवान शिव की पूजा की। झालू क्षेत्र के खारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
गजरौला शिव स्थित मनका महेश्वर शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर अंकुर, दीपक, रामानंद, दलीराम, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
अफजलगढ़ के बड़ा शिवमंदिर, मोहल्ला गौहरअली खां गौरी शंकर मंदिर, मोहल्ला चिरंजीलाल स्थित छोटा शिवमंदिर आदि मंदिरों को सजाया गया। हल्दौर नगर के मोहल्ला रईसान, बड़ा शिव मंदिर आदि मंदिरों पर पूजा अर्चना की गई। पंडित महेश शर्मा, महिपाल सिंह, मिथलेश, संगीता पाल, ज्योति पाल, शिक्षापाल आदि श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।