{"_id":"6592fc6e9d9d61e98c0589fd","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-temples-on-the-first-day-of-new-year-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5800-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
बिजनौर, नजीबाबाद। नए साल के पहले दिन मोटा महादेव सहित क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर नववर्ष का पहला दिन और सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने पूजा संपन्न कराई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। टीला मंदिर क्षेत्र में मां दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
उधर, रमेश नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पंडित सुनील शर्मा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। महिलाओं ने माता रानी और भगवान शिव के गीत प्रस्तुत किए। भजन कीर्तन में मोना, सुमन वर्मा, रचना, राधा, रेखा, फूलमाला, सुधा, अलका, सोनिया, आस्था, ऋचा, रमेश वर्मा, अमित अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल आदि श्रद्धालु शामिल हुए।