{"_id":"67ddb7f03087573ca20ddb34","slug":"crowd-gathered-at-liquor-shops-police-took-control-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-145522-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शराब की दुकानों पर लगी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शराब की दुकानों पर लगी भीड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। शराब की दुकानों के नए लाइसेंस जारी होने के बाद पुराने लाइसेंस धारक अपने स्टॉक को खत्म करने में लगे हैं, जिससे दुकानों पर भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
नई शराब नीति के तहत जिले में शराब के ठेका लाइसेंस लॉटरी के जरिए दिया जा चुका है। नए लाइसेंसधारियों को एक अप्रैल से अपनी दुकान खोलनी है। ऐसे में मौजूूदा लाइसेंसधारी 31 मार्च की शाम तक ही शराब बेच पाएंगे। इसके बाद बचे हुए स्टॉक को विभाग जब्त करते हुए नष्ट कर देगा। ऐसे में अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए तमाम शराब की दुकानों पर ऑफर दे दिया गया। दुकानदारों ने ऑफर के बैनर लगा दिए हैं। नगीना रोड स्थित मॉडल शॉप पर सड़क तक भीड़ पहुंची तो पुलिस को आना पड़ा। जिससे जाम नहीं लगने पाए।
उधर धामपुर में शीला टॉकिज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर उस वक्त लोगों को भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। शराब खरीदने को लेकर लोगों में होड़ मची रही। मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन
दरअसल शीला टॉकिज पर चड्ढा ग्रुप से बलविंदर सिंह अनुज्ञापी के नाम से अंग्रेजी शराब की दुकान है। आगामी एक अप्रैल से दुकान का लाइसेंस समाप्त हो रहा है। जिस कारण दुकान पर ऑफर चलाकर शराब बेची गई।