फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crowd coming on the streets even in lock down

नगीना लॉक डाउन

Tue, 07 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd coming on the streets even in lock down
नगीना में बिना मास्क लगाए सब्जी बेचता ठेले वाला। - फोटो : BIJNOR
लॉक डाउन में भी सड़कों पर आ रही भीड़
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। प्रशासन की लाख चेतावनी के बाद भी नगीना में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह सवेरे 6 बजे से 9 बजे तक नगीना में लॉक डाउन का खुला मजाक होता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा जिन दुकानदारों को डोर टू डोर सप्लाई के लिए चयनित किया गया है वह दुकान खोल कर सामान बेचते हुए नजर आते हैं। जिन दुकानदारों को चयनित नहीं किया गया वह भी बेखौफ होकर सुबह सवेरे दुकान खोलकर भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। यही हाल ठेले पर सब्जी फल बेचने वालों का है। ठेले वालों को सब्जी व फल बेचने के लिए अलग-अलग मोहल्लो में जाने के लिए चयनित किया गया है लेकिन ठेले स्वामी भी नगर के मुख्य मार्गों पर सामान बेच रहे हैं व मुंह पर बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। सवेरे नगर में लोगों का आवागमन खूब दिखाई देता है। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य का कहना है जो लोग सड़कों पर घूम कर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं वह अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed