फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crocodile entered the house in Kathpur

काठपुर में घर में घुसा मगरमच्छ

Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the house in Kathpur
काठपुर में घर में घुसा मगरमच्छ
विज्ञापन

मंडावली। गांव औरंगपुर बसंता उर्फ काठपुर में एक ग्रामीण के घर में देर रात मगरमच्छ घुस गया। परिवार के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को बामुश्किल से पकड़ा और पेड़ से बांध दिया।

ग्रामीण खुर्शीद, मुस्तफा, मुरसलीन, दाऊद का कहना है कि गांव के धोबीवाला तालाब में पिछले दो माह से एक मगरमच्छ देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी थी, लेकिन मौके पर टीम नहीं पहुंची। मगरमच्छ ने दो हफ्ते पूर्व ग्रामीण खुर्शीद के घर घुसकर उसकी मुर्गियों को निवाला बनाया था। सोमवार देर रात मगरमच्छ ग्रामीण शरीफ अहमद के घर में घुस गया। घर में मगरमच्छ देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर मचाने पर पड़ोसी मुस्तफा, मुरसलीन, दाऊद साबिर, नईम अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सियों से मगरमच्छ को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों ने सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नांगलसोती क्षेत्र की गंगा नदी में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed