फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth shot dead in bijnor

युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 21 Jan 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in bijnor
युवक की मौत के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नसीरी रोड पर शनिवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक बिजनौर से सपा प्रत्याशी का समर्थक था। शनिवार को उनके नामांकन में भी आया था। युवक लूट के मामले में कुछ समय पहले जेल भी जा चुका था। इस वारदात की सूचना मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार रात करीब आठ बजे नगीना रोड पर चक्कर चौराहे से नसीरी रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली। उसकी की जेब से मिली आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त थाना कोतवाली देहात के गांव बांकपुर निवासी 30 वर्षीय कपिल के रूप में हुई। कपिल की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसके दाएं गाल पर गोली मारी गई थी। कपिल की बाइक उसके शव के पास ही खड़ी मिली। हत्या से शहरभर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कपिल के परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक कपिल सपा विधायक रुचि वीरा का समर्थक था। वह उनके प्रचार में काफी दिनों से जुटा हुआ था। युवक शनिवार को गांव से सपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए आया था। कपिल ठेकेदारी भी करता था। वह कुछ समय पहले लूट के मामले में जेल भी जा चुका था। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिस जगह कपिल की हत्या की गई, वह काफी व्यस्त क्षेत्र है। वहां हर समय वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे मार्ग पर हत्या करने से सनसनी मची हुई है। कपिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed