फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 08 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर। सौतेल भाई के साथ दवा लेने गए एक युवक को गोली से उड़ा दिया गया। युवक का शव मौजमपुर मंडावली मार्ग पर मालन नदी के पास खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


हत्या के बाद से मृतक का सौतेला भाई फरार है। पुलिस उस पर ही भाई का मर्डर करने का शक का रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सैफाबाद निवासी कालेंद्र  सिंह (21) पुत्र संदीप उर्फ सोनू शुक्रवार की दोपहर  सौतेले भाई विनीत के साथ अपने नवजात भतीजे की दवा लेने बाइक से बिजनौर आए थे। देर रात तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो विनीत का मोबाइल स्विच आफ आता रहा। संदीप के मोबाइल पर घंटी बजती रही। दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह संदीप का शव मौजमपुर मंडावली मार्ग पर मालन नदी से पहले करण सिंह के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के माथे पर गोली लगी थी। हल्का दरोगा वेदप्रकाश शर्मा के मुताबिक शव देखने से लग रहा है कि संदीप को गोली कहीं और मारी गई है और शव खेत में लाकर डाला गया है। मर्डर के बाद से विनीत फरार है।

पुलिस को शक है कि विनीत ने ही संदीप का मर्डर किया है। पुलिस के मुताबिक कालेंद्र की मौत होने के बाद कालेंद्र की पत्नी कालेंद्र के छोटे भाई नरेंद्र से शादी करके उसके साथ रहने लगी थी। कालेंद्र का पुत्र संदीप था। नरेंद्र का पुत्र विनीत है।

नरेंद्र की ओर से ही संदीप के मर्डर की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसओ किरतपुर बीएम सिंह के मुताबिक पुलिस मर्डर की तहकीकात में जुटी है।

दूधिया को गोली मारी, गंभीर
बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में होटल पर दूध देने आए एक दूधिया को कंबल ओढ़े एक व्यक्ति सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना कोतवाली देहात के गांव दौलताबाद निवासी जमील का पुत्र इरफान दूधिया है।


शनिवार शाम इरफान नजीबाबाद मार्ग पर हरियावाला के निकट एक होटल पर दूध दे रहा था। बकौल पुलिस तभी कंबल ओढ़े आए एक व्यक्ति ने इरफान को आवाज देकर बुलाया और उसके सिर में गोली मारकर खेतों के रास्ते फरार हो गया। इरफान को जिला अस्पताल लाया गया,हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed