फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's village chief in poison ate poison

कलह में महिला ग्राम प्रधान ने जहर खाया

Sat, 25 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में एक महिला ग्राम प्रधान ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में ग्राम प्रधान को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक आंकू की एक ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान ने पारिवारिक कलह के चलते घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला के जहर खाने पर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को घर में ही देसी जड़ी-बूटियां देकर उपचार शुरू किया गया। हालत में सुधार नहीं होते देख महिला को नहटौर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महिला का कुछ दिन पूर्व से अपने पति व उसके परिवार से घरेलू विवाद चला आ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान और उसके पति के बीच अक्सर मारपीट भी होती थी। इससे दोनों में विवाद गहराता गया। पति की हरकतों से क्षुब्ध होकर महिला ग्राम प्रधान ने जहर का सेवन कर लिया।  कोतवाल प्रेमवीर राणा ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed