{"_id":"5862b1a14f1c1bec14eecd18","slug":"women-outside-the-bank-fired-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहटौर के ग्राम फुलसंदा में ओबीसी में चप्पल (लाल घेरे में) निकालकर हंगामा करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में ओबीसी में बाहर पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी महिलाओं ने एक युवक पर चप्पलों की बरसात कर दी। आरोप है कि युवक लाइन में लगे बगैर पुलिसवाले से मिलीभगत कर बैंक के अंदर जा रहा था। महिलाओं का आरोप है कि पुलिसवाले अपने परिचितों को अंदर भेज रहे हैं। बैंक के बाहर हंगामा होता देख बैंककर्मी भी सन्न रह गए।
नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव फुलसंदा में ओबीसी की शाखा में कैश लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन में लगी हुई थी। बैंक खुलते ही अंदर जाने के लिए भीड़ में धक्कामुक्की होने लगी। बैंक के बाहर तैनात एक पुलिस कर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगी हुई थी। लाइनें में लगी महिलाओं का आरोप था कि पुलिस कर्मी अपने परिचितों को अंदर भेज रहे हैं। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया लेकिन पुलिसवाले नहीं माने। यह देख महिलाएं भड़क उठीं। एक महिला ने चप्पल निकालकर अंदर जा रहे एक युवक पर बरसानी शुरू कर दी। पुलिस से नोकझोंक हुई। महिलाओं का कहना था कि पुलिसकर्मी परिचितों को लाइन में लगे बगैर अंदर बैंक में भेज रहे हैं। महिलाओं के गुस्से को देखकर पुलिसकर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल महिलाओं को शांत कराया। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि बैंक पर ड्यूटी के दौरान पुलिस से निष्पक्ष काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर पुलिसवाले बगैर लाइन वाले व्यक्तिओं को अंदर जाने दे रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्योहारा। में नोटबंदी के बाद से बैंकों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्राहक कैश न मिलने से परेशान रहे। कैनरा बैंक, ओबीसी तथा पीएनबी पर मंगलवार को भी भारी काफी भीड़ रही। मंगलवार दोपहर एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक अफजाल अहमद ने बताया कि वह कैनरा बैंक से कैश लेने गए थे। लिपिक ने उनसे एक हजार से ज्यादा कैश की डिमांड की तो कैशियर राकेश कुमार उनसे भिड़ गया। उसने अभद्रता भी की।