फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman killed in protests booty

लूट के विरोध में महिला की हत्या

Fri, 01 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in protests booty
मुकुट विहार कॉलोनी में घटना की जांच करने पहुंची डॉग स्क्वाॅयड और मकान के अंदर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने मुकुट विहार कालोनी में घर में घुसकर नगदी, जेवर, कपड़े और अन्य सामान समेत लाखों की लूट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके बेटे को भी घायल कर दिया। 
विज्ञापन

मुकुट विहार कालोनी निवासी  शिवम ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मां मिथलेश के साथ खाना खाया। इसके बाद घर के मेन गेट सहित सभी कमरों को बंद कर सो गए। रात में  तीन-चार बदमाश किसी समय मेन गेट के सहारे मकान की छत पर चढ़े और लोहे के जाल को उखाड़ कर घर में घुस आए। इस दौरान बदमाशों ने उसकी कनपटी पर धारदार हथियार से प्रहार किया और वह बेहोश हो गया। जब उसे करीब दो बजे के होश आया तो उसकी मां के कमरे का दरवाजा खुला था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा कि मां मृत अवस्था में थी। उसने सोचा कि बदमाश अभी भी घर में हैं। इसके चलते वह खामोश रहा और सुबह होने का इंतजार करने लगा। जैसे ही चार बजे तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ पड़ोसी घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिग भी की। शिवम ने कहा कि फिलहाल वह लूट के माल का आंकलन करने की स्थिति में नहीं है, लेकिन कमरों, अलमारियों से नगदी, जेवर, कपड़े आदि सहित लाखों का सामान लुटने की आशंका है।
विज्ञापन

शिवम का कहना है कि यदि उसका बड़ा भाई भी घर में होता तो शायद घटना नहीं होती। विद्युत निगम में  चतुर्थ श्रेणी कर्मी होने के कारण उनकी मां को निगम की ओर से हाईड्रिल काॅलोनी में सरकारी आवास आवंटित है। उस आवास में उसका बड़ा भाई परिवार के साथ रहता है। यहां वह मां के साथ नए मकान में रह रहा था। शिवम के पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस घटना की जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों को सुबह हुई जानकारी
घटना घटित होने के बाद जब मुकुट विहार और पास ही दुुर्गा विहार कालोनी में रहने वालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनको घटना का पता दिन निकलने पर लगा। यदि रात में ही शोर हो गया होता तो वह बदमाशों का मुकाबला करने में पीछे नहीं होते। लेकिन घटना के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस से घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एएसपी से लोगों की नोकझोंक
एएसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह के सामने लोगों का धैर्य टूटता नजर आया। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से जानना चाहा कि अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस आखिर कर क्या रही है। कुछ लोगों के साथ एएसपी की नोकझोंक भी र्हुइं। एएसपी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि कई टीमों को छानबीन में लगा दिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सांसद ने सपा सरकार को कोसा
नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर दुख जताया। एसपी बिजनौर से जल्द घटना का पर्दाफाश कर बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा। एमपी ने कहा कि सपा के राज में अपराधों की बाढ़ आ गई है। अब  मनुष्य कहीं भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं समझ रहा है।

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक
बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र विधायक मुहम्मद गाजी ने  मुकुट विहार कालोनी का दौरा किया। विद्युत निगम की कर्मी मिथलेश देवी के यहां पड़ी डकैती के मामले में मृतका के परिजनों से बात की। उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस पर जल्द पर्दाफाश करने को दबाव बनाने का भरोसा दिया। उनके साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र  सिंह, गिरीश कुमार, विवेक ठाकुर , हरभजनसिंह , गौरव सैनी  विपुल चौधरी रहे।


खोजी कुत्ता भी नहीं लगा सका कोई सुराग
घटना का पर्दाफाश करने को पुलिस की ओर से खोजी कुत्ते की मदद ली गई, लेकिन घटनास्थल के आसपास घूमने के बाद वह बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं दे पाया। इससे पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि घायल शिवम को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संभावना है कि किसी बाहरी गैंग ने यह वारदात की हो। घटना के पीछे अन्य कारणों को भी ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed