फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   With its progeny finally picked two smugglers

गोवंश के साथ दो तस्कर दबोचे

Thu, 23 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
 With its progeny finally picked two smugglers
बिजनौर में पकड़े गए गोकशी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस ने एक गाड़ी में कटान के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने दो गौ तस्करों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जाटान चौकी पुलिस को गौवंश को कटान के लिए जे जाने की सूचना मिली। जाटान चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह व एसआई प्रदीप भारद्वाज ने टीम के साथ रिंग रोड पर ईदगाह के पास एक पिकअप गाड़ी को रोका। गाड़ी में एक बैल व दो गाय बंधी हुईं थीं। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दोनों व्यक्तियों को भी दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम जिला शामली के गांव नाला निवासी शौकिन तथा बिजनौर के थाना नहटौर के गांव समसपुर निवासी मुकेश बताया है। पुलिस  रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। वहीं शिव सेना युवा ने गोवध करने वालों को फांसी देने और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग के लिए शहर में रैली निकाली। 

शिव सेना युवा के सदस्य डीएवी इंटर कालेज में एकत्र हुए। इसके बाद रैली निकाली। यह रैली थाने के सामने, शास्त्री चौक, सिविल लाइंस, पोस्ट ऑफिस, रोडवेज चौराहे से होते हुए एसपी कार्यालय पहुंची। रैली में जिला प्रमुख आरके आर्य, हरिओम, रवि प्रकाश, प्रशांत शर्मा, रमाकांत शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed