फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers perform with body

ग्रामीणों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में किसान राकेश की संदिग्ध हालात में मौत से गुस्साए भोगपुर के ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ और थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुए कहा कि बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव भोगपुर निवासी किसान राकेश का शव शुक्रवार सुबह गांव के निकट एक खेत में मिला था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में देशी शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को हैड इंजरी आने की पुष्टि के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ शनिवार सुबह गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों के गिरफ्तार होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही। ग्राम प्रधान बलराम सिंह तथा ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव, नांगल थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल पहुंच गया। सीओ ने मुख्य आरोपी बचित्तर सिंह को गिरफ्तार कर लेने तथा शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि बचित्तर सिंह के नौकर निर्दोष हैं। नौकरों के अनुसार, मुख्य आरोपी के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ राकेश की हत्या की है। सीओ ने बचित्तर सिंह के पुत्र को मामले में नामजद करने तथा आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed