{"_id":"58b1c3a44f1c1b555cb23193","slug":"villagers-perform-with-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शव के साथ किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में किसान राकेश की संदिग्ध हालात में मौत से गुस्साए भोगपुर के ग्रामीणों ने शव को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ और थाना प्रभारी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुए कहा कि बाकी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने का भी आश्वासन दिया।
गांव भोगपुर निवासी किसान राकेश का शव शुक्रवार सुबह गांव के निकट एक खेत में मिला था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में देशी शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को हैड इंजरी आने की पुष्टि के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ शनिवार सुबह गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों के गिरफ्तार होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही। ग्राम प्रधान बलराम सिंह तथा ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव, नांगल थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल पहुंच गया। सीओ ने मुख्य आरोपी बचित्तर सिंह को गिरफ्तार कर लेने तथा शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि बचित्तर सिंह के नौकर निर्दोष हैं। नौकरों के अनुसार, मुख्य आरोपी के पुत्र ने कुछ लोगों के साथ राकेश की हत्या की है। सीओ ने बचित्तर सिंह के पुत्र को मामले में नामजद करने तथा आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया।