{"_id":"57ffd7be4f1c1b6e522913b2","slug":"vasu-murder-bid-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वासु हत्याकांड में लगाई चार्जशीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वासु हत्याकांड में लगाई चार्जशीट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
वासु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पुलिस ने छात्र वासु हत्याकांड में चार्जशीट लगाकर अफसरों को भेज दी है। पुलिस ने वासु का डीएनए टेस्ट मिलान के लिए उसके माता-पिता के खून के नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजने की कवायद शुरू कर दी है। साथ ही वासु के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के पुत्र वासु (12) का 14 जुलाई को नूरपुर मार्ग स्थित एएनइंटर नेशनल स्कूल से ई-रिक् शा से लौटते समय अपहरण कर लिया गया था। वासु के अपहृरण में पुलिस बुरी तरह उलझी रही थी। पुलिस को वासु के अपहरण करने वाले का कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था। पुलिस ने वासु की बुआ के लड़के मंडावर थाने के गांव मोहडिया निवासी राजकुमार व उसके साथी राहुल को दबोचकर पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने वासु के अपहरण से लेकर कत्ल तक का सारा राज उगल दिया। गांव मोहडिया के ही लोकेश व सोनू ने भी राहुल की तरह राजकुमार का वासु के कत्ल में पूरा साथ दिया। पुलिस ने चारों आरोपी दबोच लिए। पुलिस ने 27 अगस्त को वासु का शव , कपड़े , बस्ता, टाई व अन्य सामान गांव बांकपुर के जंगल से बरामद किया। मर्डर करने के बाद वासु के शव को जमीन में दबा दिया गया था।
वासु का अपहृरण फिरौती व वासु के पिता से रंजिश का बदला लेने के लिए राजकुमार ने साथियों के साथ मिलकर किया था। शहर कोतवाली पुलिस ने वासु के केस में चार्जशीट लगाकर अफसरों के पास भेज दी है। वासु की हड्डी डीएनए टेस्ट के लिए पहले ही लखनऊ प्रयोगशाला भेजी थी। अब उसके पिता सुनील व मां पुष्पा के खून के नमूने लेकर डीएनए टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अफसरों से इसकी अनुमति ले ली गई है। वासु के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के एसएसआई धर्मपाल सिंह के मुताबिक वासु केस में चार्जशीट लग गई है।