{"_id":"58c8366b4f1c1b6b3732aac2","slug":"two-young-people-were-killed-in-mandavar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावर में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडावर में दो युवकों की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंडावर में मंडावर क्षेत्र में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा चांदपुर में हुए हादसे में किसान की जान चली गई।
थाना मंडावर के गांव नई बस्ती निवासी मनोज (30) रविवार की सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में हरिद्वार गया हुआ था। रविवार की रात वह रिश्तेदारी से लौट रहा था। जिला हरिद्वार के थाना खानपुर के गांव डुमनपुरी के निकट उसकी बाइक की किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से निकले कागजों से मिले नंबर पर उसके गांव नई बस्ती सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, गांव काजीवाला निवासी जोगेंद्र (35) नोएडा में शराब की दुकान पर सेल्समैन था।
रविवार की रात वह कुछ सामान लेने मार्केट जा रहा था। मार्केट जाते वक्त वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह जोगेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार बिना किसी कार्रवाई के शव को गांव ले आया।
विज्ञापन
उधर, चांदपुर के नूरपुर रोड पर गांव बिराल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चांदपुर-नूरपुर रोड पर जाम लगा दिया। सीओ के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
रविवार देर शाम गांव बिराल निवासी हरेंद्र सिंह करीब 40 वर्ष गांव भूचा नांगल एक कोल्हू से गन्ने का भुगतान लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था। गांव के पास चांदपुर-नूरपुर रोड पर किसी वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पहचान उसके कपड़ा से हुई थी। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार देवेंद्र पांडेय तथा सीओ जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर और आश्वासन देकर जाम खुलवाया।