फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two men escaped from the vehicle

वाहन छोड़कर दो लोग फरार

Sun, 05 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में वन क्षेत्र से कीमती लकड़ियों के अवैध कटान का सिलसिला जारी है। शनिवार रात साहनपुर पुलिस ने आबादी के बीच से चोरी-छिपे ले जाई जा रही खैर की लकड़ी से भरा वाहन पकड़ा। दो लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। वाहन सीज करने के साथ प्रकरण में वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वन क्षेत्र से काटी गई लकड़ी एक वाहन में भरकर ले जाने की सूचना शनिवार रात पुलिस को मिली। साहनपुर चौकी प्रभारी रोहिताश सिंह के नेतृत्व चौकी और 100 नंबर विशेष वाहन पर तैनात पुलिस बल साहनपुर के आबादी क्षेत्र में पहुंचा। पुलिस को क्षेत्र में यूपी 20टी 0397 वाहन मिला, जिससे उतरकर दो लोग भाग निकले। पुलिस ने देखा, तो वाहन में खैर की लकड़ी भरी थी। प्रथम दृष्ट्या लकड़ी जंगल से काटकर लाने का पता चला। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।  उधर, साहनपुर चौकी प्रभारी रोहिताश सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। क्षेत्र में जंगल से लकड़ियों का अवैध कटान जारी रहने से वन विभाग के अधिकारियों की सतर्कता पर सवालिया निशान लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed