फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   try to kidnap of student

छात्रा के अपहरण का प्रयास

Fri, 20 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 20 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
try to kidnap of student
छात्रा को उठा ले जाने की घटना के बाद थाने में जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर के नगीना के स्कूल से पैदल लौट रही कक्षा सात की छात्रा का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण का प्रयास  किया। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया तथा धौलपूजा कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी मो. शहजाद की पुत्री अलीशा परवीन एमएम इंटर कॉलेज नगीना में कक्षा सात की छात्रा है। शुक्रवार को छात्रा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल सराय की नहर के पास बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा को रोक लिया तथा जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे। छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा का शोर सुनकर राहगीरों ने बाइक सवार दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने बात बताने पर भीड़ ने दोनों की जमकर धौलपूजा की। भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम राकेश व सोहन सिंह बताए हैं।

दोनों बदमाश थाना अफजलगढ़ के गांव जामुनवाला के रहने वाले हैं। छात्रा के अपहरण के प्रयास की सूचना पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए और थाने पहुंच गए।
छात्रा की मां शबाना परवीन ने अपनी बेटी के अपहरण के प्रयास की तहरीर पुलिस को दी है। थाने पहुंचे मोहल्ले वालों ने बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीओका कहना है कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed