फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To report on a rally without permission

बिना अनुमति चुनावी सभा कराने पर रिपोर्ट

Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में सल्लाहपुर में प्रशासन की बिना अनुमति के बसपा प्रत्याशी की चुनावी सभा करा रहे ग्राम प्रधान के पति के विरुद्ध मजिस्ट्रेट ने आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सल्लाहपुर में मंगलवार देर शाम कब्रिस्तान चौराहे के निकट ग्राम प्रधान के पति अबसार अहमद ने नहटौर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी विवेक सिह के समर्थन में सभा बुलाई थी। इसकी प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इस बात की भनक चुनाव आयोग की उड़नदस्ता टीम को लग गई। वह तुरंत गांव सल्लाहपुर में सभास्थल पर पहुंच गई। टीम में शामिल उड़नदस्ते के  मजिस्ट्रेट राजकुमार ने सभा की अनुमति व आयोजक की जानकारी ली। आयोजक प्रधान पति अबसार अहमद कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया। इस पर मजिस्ट्रेट ने सभा को बंद करा दिया। आवश्यक कार्रवाई कर उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट राजकुमार ने स्थानीय थाने में प्रधान पति अबसार अहमद के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed