फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three gangster arest by the police

मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश पकड़े

Sun, 23 Aug 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 23 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three gangster arest by the police
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंडावर रोड से मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से एक नाइन एमएम पिस्टल, एक 32 बोर का पिस्टल, तीन मैगजीन के अलावा एक चाकू बरामद हुआ है। बदमाश किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने बिजनौर आ रहे थे।
विज्ञापन



 शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक दरोगा आरके सिंह पुलिस बल के साथ किसी काम से गजरौला शिव गांव जा रहे थे। मंडावर मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय से आगे बाइक पर सवार तीन बदमाश उन्हें आते दिखाए दिए। पुलिस को देख बदमाश सकपका गए। पुलिस ने टोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में बदमाशों पर गोली चलाकर उनकी घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल, एक  मैगजीन,  एक खोखा, दो कारतूस, एक 32 बोर का पिस्टल, दो मैगजीन, एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश मुजफ्फरनगर जिले के थाना ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी कामिल, अरशद और नगीना निवासी फारूख हैं। तीनों बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से बिजनौर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लूट कहा करनी थी इस बात का बदमाशों ने खुलासा नहीं किया। बदमाशों के पास से मिली बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। बाइक के कोई कागजात भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े  गए बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। तीन साल पहले नजीबाबाद में हुई एक व्यापारी से हुई नौ लाख 92 हजार की लूट में भी ये बदमाश शामिल थे। पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर भी लगी थी। बदमाश पिछले दिनों ही सलाखों से बाहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed