फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The woman reported the rape of five

महिला से गैंगरेप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट में पुलिस ने करीब एक महीने के बाद दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन

धामपुर थाना के एक ग्राम की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह छह अगस्त को अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। आरोप है कि उसे हरेवली के पास ईट भट्ठे के निकट पांच युवकों ने उसके पति को बंधक बनाकर उसे दबोच लिया और उसे पास के एक बाग में ले गए। बाग में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

आरोपियों में दो स्योहारा थाने के गांव झिल्ला, एक पुलिस कोतवाली देहात के गांव खेड़ा , नूरपुर के गांव के अथाई अहीर व एक अन्य शामिल हैं। आरोपियों ने उसके  पति को इस दौरान पेड़ से बांध दिया। पति के शोर मचाने पर खेतों पर काम करने वालों के आने पर आरोपियों ने उसे बेहोशी  की हालत में छोड़ कर भाग   गए। ग्रामीणों ने ही पेड़ से बंधे उसके पति को मुक्त किया।  पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गई। पुलिस ने उसकी व्यथा  को नहीं सुना।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने महिला की तहरीर पर  रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गर्भवती होने पर शादी से मुकरा
बिजनौर में युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। प्रेमिका के गर्भवती होने पर वह उससे शादी करने से मुकर गया है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी नाबालिग पुत्री गांव में एक घर पर सिलाई और कढ़ाई का काम सीखने जाती थी। गांव का युवक अजीम उस घर में  आता जाता था। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को झांसा देकर प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ दुराचार भी किया। बेटी के गर्भवती होने पर आरोपी अब उसके साथ शादी करने से मुकर गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed