{"_id":"579510994f1c1bc148c4d4fc","slug":"the-wife-turned-to-two-million-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख में कर दिया पत्नी का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख में कर दिया पत्नी का सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रेम-विवाह के सालभर के बाद रिश्तों में दरारें पड़ गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये और बाइक देने से इनकार करने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका सौदा दो लाख में अधेड़ से कर दिया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आजाद तो करा दिया, लेकिन अब वह महिला थाने के चक्कर काट रही है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में महिला थाने की महिला इंस्पेक्टर व एक पुलिसकर्मी पर पति से समझौता नहीं करने पर उसे कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब दस महीने पहले शादी कर ली। आरोप है कि अब ससुराल वाले उससे दहेज में दो लाख और बाइक लाने का दबाव डाल रहे थे। उसने मना किया तो उसका सौदा दो लाख में एक अधेड़ से कर दिया। उसने सात जुलाई को 100 नंबर पर फोन किया, तो पुलिस ने उसे घर से छुड़वाया। उसने महिला थाने में शिकायत कर रखी है। पीड़िता ने बताया कि उसे 24 जुलाई को महिला थाने से फोन कर बुलाया गया। महिला थाने में महिला इंस्पेक्टर व एक पुलिसकर्मी ने उस पर पति से समझौता करने के लिए दबाव डाला। मना किया तो दोनों ने उससे कमरे में बंद करके मारपीट की। आरोप है कि उसके सामने ही महिला इंस्पेक्टर ने उसके पति से रिश्वत ली। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिला थाने की इंस्पेक्टर मंजू सिंह के मुताबिक युवती ने परिवार की मर्जी के बिना युवक के साथ लव मैरिज की थी। परिवार के लोगों का उससे से कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि महिला खुद अपने पति से दो लाख रुपये मांग रही है, जबकि पति एक लाख रुपये देने को तैयार है।
महिला को बुलाया था और कहा था कि वह उनके टच में रहे। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।