{"_id":"585ac90b4f1c1b8e03e3a505","slug":"the-four-year-old-girl-was-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक किशोर ने चार साल की बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की चार साल की बच्ची गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती हैं। गांव का किशोर बच्ची को अपने साथ केंद्र से लेकर आ गया। घर पर बस्ता रखवाकर उसकी मां से कहकर बच्ची को अपने साथ खेलने के लिए ले गया। जंगल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वह बच्ची को उसके घर छोड़कर भाग गया। बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दे दी हैं। एसपी अजय साहनी के मुताबिक घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।