{"_id":"5818dc964f1c1bc03243667c","slug":"tablet-case-against-three-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली कांड में तीन के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली कांड में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में राशन डीलर की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ पति पर गोलियां बरसाने कर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को नगर में सरेआम बाइक सवार राशन डीलर पर बदमाशों ने नजदीक से गोलियां चलाईं थीं। इस फायरिंग में राशन डीलर और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मुहल्ला मजीदगंज निवासी राशन डीलर इमरान की पत्नी रूबिया ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में मुर्गी फार्म पर जाते समय बाइक सवार पति पर हत्या की नीयत से तीन बदमाशों द्वारा गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। पत्नी की ओर से कनकपुर निवासी शाहनवाज हुसैन, जलालाबाद निवासी जब्बार और एक अज्ञात को नामजद किया गया है। गौरतलब है कि अंदु खां चौराहे के निकट प्रात: 9.30 बजे बाइक सवार राशन डीलर इमरान पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं थीं।
विज्ञापन
इस फायरिंग में इमरान आैर एक राहगीर अर्चिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं । गोली कांड में घायल हुए इमरान और अर्चिन की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन