फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suicide Report for Suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में अर्चना राय की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी है, लेकिन उसके फेसबुक पेज पर डाले गए सुसाइड नोट और अपलोड किए गए फोटो को आधार बनाकर पुलिस ने डॉक्टर राज सैनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टर राज सैनी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मानते हुए यह रिपोर्ट कायम की है। इस प्रकरण में पुलिस उस मोबाइल को भी हासिल करने के प्रयास में लगी है, जिससे व्हाट्स ऐप और फेसबुक का लॉग-इन किया गया था। साथ ही पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि फेसबुक पर अपलोड किए गए जिन फोटो से अनीता विचलित हो गई थी, वह किस आईपी एड्रेस से अपलोड किए गए थे। यानी इन फोटो को अपलोड करने वाला कौन था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले रविवार को भगत सिंह चौक निवासी शिक्षिका अर्चना राय ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण पुलिस प्रेमी डॉक्टर द्वारा उनके प्रेम प्रसंग के फोटो को फेसबुक पर वायरल को बताया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर के वापस आते ही पुलिस जांच में और तेजी लाएगी। पुलिस का अनुमान है कि इस मामले में जांच में और भी कई चेहरे सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed