{"_id":"596d063c4f1c1b1e518b4767","slug":"step-mother-killed-innocent-man-with-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से वार कर मासूम को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से वार कर मासूम को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपी शबीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में सौतेली मां ने छह साल की मासूम को जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने आधी रात को मासूम को गांव से दूर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव मुजफ्फरनगर निवासी आबिद की पहली पत्नी की चार साल पहले जलकर मौत हो गई थी। आबिद के पहली पत्नी से दो बच्चे छह साल की खुशी व सात साल का बेटा शहरयाज हैं। आबिद ने कुछ समय पहले शबीना उर्फ भूरी से दूसरी शादी कर ली थी। शबीना की छह महीने की एक बेटी है। आबिद बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता है। बाकी परिजन घर पर ही रहते हैं।आबिद की बेटी खुशी रविवार रात बाकी परिजनों के साथ घर के आंगन में सोई थी।
सुबह खुशी घर में नहीं मिली तो परिजनों ने शक होने पर शबीना से सख्ती से पूछताछ की। शबीना की सास नूरजहां ने परिजनों को बताया कि उसने शबीना को रात करीब तीन बजे खुशी को जंगल की ओर ले जाते देखा था। परिजन खुशी को तलाशने जंगल पहुंचे तो मुईद के चरी के खेत में वह खून से लथपथ हालत में मिली। खुशी के सिर पर पीछे की ओर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
विज्ञापन
परिजन उसे नगीना के जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही खुशी ने दम तोड़ दिया। सास नूरजहां का कहना है कि कि शबीना ने खुशी के सिर पर कुल्हाड़ी केे धार वाले हिस्से के दूसरी ओर से वार करने की बात कबूल की है। उधर, मासूम की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इस वारदात को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।