फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Statements have recorded in Bijnor police station against entire family including former MLA Suresh Rathore

Bijnor: पूर्व विधायक सहित पूरे परिवार के खिलाफ बयान दर्ज, पुत्रवधु ने ससुर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

Wed, 21 Feb 2024 08:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

Bijnor News : उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर सहित पूरे परिवार के खिलाफ बयान दर्ज कराए गए हैं। पुत्रवधु ने ससुर पूर्व विधायक पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Statements have recorded in Bijnor police station against entire family including former MLA Suresh Rathore
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्रवधु ने बिजनौर में स्योहारा थाने पहुंच कर अपने ससुराल वालों के विरुद्ध बयान दर्ज कराए हैं। पीड़ित पुत्रवधु का आरोप है कि दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था, साथ ही उसका ससुर पूर्व विधायक उसके साथ अश्लील हरकत करता था।

विज्ञापन


स्योहारा निवासी हिमानी की शादी पांच वर्ष पूर्व उत्तराखंड के ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर के पुत्र शिवप्रताप सिंह के साथ हुई थी। हिमानी का आरोप था कि शादी के बाद से ही उसके ससुर सुरेश राठौर, सास रविंद्र कौर, पति शिवप्रताप आदि हरिद्वार में एक कोठी की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़ित पुत्रवधु की तहरीर पर मंगलवार को स्योहारा थाने में न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर सहित सात के विरुद्ध जानलेवा हमला, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, एससी एसटी, बलवा, मारपीट आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

वहीं, बुधवार को पीड़ित पुत्रवधु हिमानी ने सीओ सर्वम सिंह के समक्ष अपने ससुराल वालों के विरुद्ध बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता ने बयान में अपने ससुर पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने बयान में अपने पति शिवप्रताप सिंह पर भी अन्य लड़कियों से संबंध होने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। पीड़िता के अगले बयान न्यायालय में भी दर्ज कराए जाएंगे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - सर्वम सिंह, सीओ धामपुर

यह भी पढ़ें: 
Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed